Press ESC to close

Or check our Popular Categories...

शेयरचैट से पैसे कैसे मिलते हैं? – ShareChat Se Paise Kaise Kamaye

Last Update: 02/04/2026

शेयरचैट का नाम तो सुना ही होगा? नहीं सुना है तो बता दूं कि यह एक ऐप है। जिसके द्वारा कई लोग पैसे कमा रहे हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा!

शेयरचैट से पैसे
शेयरचैट से पैसे कैसे मिलते हैं?

आज मेरा दोस्त इसके बारे में पूछ रहा था कि क्या ShareChat से भी पैसे कमा सकते हैं और अगर हां, तो आखिर कैसे? तो इस लेख में हम यही जानेंगे कि ShareChat ऐप क्या है और शेयरचैट से पैसे कैसे मिलते हैं।

दरअसल INDbook.net पर हम डेली पैसे कमाने के नए तरीके लाते रहते हैं और अब हम ऑनलाइन पैसे कमाने के फैल रहे भ्रामक गतिविधियों के बारे में भी लिखते हैं।

पढ़िए: Parimatch से पैसे कमाने की सच्चाई?

ShareChat क्या है?

शेयरचैट एक भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जो फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप स्टेटस और मनोरंजन की सामग्री शेयर करने की अनुमति देता है। इसकी लोकप्रियता मुख्यरूप से भारत में ही है।

ShareChat की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। आज इसके पास 18 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। जो प्रतिदिन औसतन 30 मिनट ऐप का इस्तेमाल जरूर करते हैं। यूजर्स में Live ChatRoom और Virtual Gifting काफी लोकप्रिय है।

शेयरचैट से पैसे कैसे मिलते हैं?

चूंकि ShareChat एक Social Media Platform है। तो इस भारतीय ऐप पर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया की तरह खुद का प्रोफाइल भी बना सकते हैं। यहीं से पैसे कमाने की सारी गूंथी खुल जाती है।

अगर आपने पहले मेरा यह लेख पढ़ा होगा,

लेख: Social Media से पैसे कैसे कमाए? जानिए 10 तरीके (महीने के लाख रुपए)

तो आपको ShareChat से पैसे कैसे कमाए? या शेयरचैट से पैसे कैसे मिलते हैं? जानने की आवश्यकता नहीं पड़ती। क्योंकि उसमें मैंने Social Media और Social Media से पैसे कमाने की पूरी जानकारी बताया था।

संक्षेप में बताऊं तो Social Media से पैसे कमाने के लिए Social Media पर कंटेंट बनाना पड़ता है। जो सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते हैं उन्हें कंटेंट क्रिएटर कहते हैं।

कंटेंट क्रिएटर Social Media पर कंटेंट बनाकर कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। जैसे Affiliate Marketing, Sponsorship or Brand Collaboration आदि।

लेकिन ShareChat खुद अपने यूजर्स या कंटेंट क्रिएटर को पैसे कमाने की कोई खास सुविधा नहीं देता है। फिलहाल Spotlight नाम से ShareChat ने क्रिएटर के लिए Program लाया है।

लेकिन यह भी पैसे कमाने का कोई खास बेहतर तरीका नहीं है। Spotlight Program में जुड़ने के बाद अगर आप बेहतर कंटेंट बनाते हैं। तो आपको Brand Collaboration के लिए मौका मिल सकता है।

इसके अलावा यहां से पैसे मिलने का कोई अन्य तरीका नहीं है।

ShareChat से पैसे कैसे कमाए?

फिर कई लोग शेयरचैट से पैसे कैसे कमाते हैं? मैंने ऊपर ही बताया है कि Content Creator शेयरचैट पर Affiliate Marketing, Referral Program, Sponsorship or Brand Collaboration आदि से पैसे कमा रहे हैं।

  • Affiliate Marketing में क्रिएटर amazon या फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट को शेयरचैट पर शेयर कर के उनके Affiliate Program से पैसे कमाते हैं।
  • Referral Program – कई ऐप खुद को लोकप्रिय बनाने के लिए यह प्रोग्राम लाती है। इस प्रोग्राम से जुड़कर दूसरों को अपने लिंक से ऐप डाउनलोड कराना होता है।

दोनों तरीकों में क्रिएटर अपने दर्शकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के कंटेंट बनाती है।

  • और Sponsorship or Brand Collaboration आपको तब मिलता है। जब आपके दर्शक अधिक हो जाते हैं।

शेयरचैट पैसे कमाने वाला ऐप – Download

शेयरचैट गूगल प्ले स्टोर के साथ ऐप स्टोर भी उपलब्ध है। इसके अलावा इसे आप वेब पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हमने तीनों का लिंक नीचे दे दिया है।

#INFO#ADDRESS
Web Addresssharechat.com
Google Play StoreAndroid App Download
Apple App StoreiOS App Download

Conclusion – Earn Money from ShareChat

चूंकि शेयरचैट भी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। तो आप इसके द्वारा भी पैसे कमा सकते हैं। हालांकि मेरा पर्सनल सुझाव यही होगा कि अगर आप Content Creator बनना चाहते हैं या Content Creation में Career बनाना चाहते हैं।

तो Facebook, Instagram और YouTube से बेहतर विकल्प अभी और कोई भी नहीं है। ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खुद भी पैसे कमाने का मौका देती है। साथ ही साथ इसके सबसे ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। 

Categorized in:

About the Author

मैंने कला विषय में शिक्षा प्राप्त की है और पिछले 5 वर्षों से ऑनलाइन कमाई, मोबाइल ऐप्स और करियर गाइड जैसे विषयों पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं अपने अनुभव और शोध के आधार पर पाठकों को घर बैठे पैसे कमाने के सटीक, भरोसेमंद और कारगर तरीके प्रदान कर सकूं।

View All Articles

Comments

प्रातिक्रिया दे