हम सब आज पूरा दिन सोशल मीडिया पर बिताते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया से हमें पल-पल की अपडेट मिल जाती है। हालांकि ज्यादातर लोग इसपर अपना समय बर्बाद कर रहे होते हैं। लेकिन कैसा हो, अगर सोशल मीडिया से पैसे कमाए जा सके। जी हां, सोशल मीडिया से पैसे कमाना संभव है।

आपको क्या लगता है? जो लोग फेसबुक और इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हैं। वो बस आपसे लाइक और कमेंट चाहते हैं। नहीं भाई, ऐसा कर के वो लोग पैसे कमा रहे हैं। वो भी बहुत ज्यादा! जानना चाहते हैं की Social Media से पैसे कमाए जाते हैं। तो बने रहिए इस लेख में

Social Media से पैसे कैसे कमाए?

इस लेख में पूरा सोशल मीडिया से पैसे कमाने के बारे में बताया गया है। दरअसल INDbook.net पर हम हमेशा पैसे कमाने के अलग अलग तरीके लाते रहते हैं। इस बार Instagram से पैसे कैसे कमाए? इस पर लेख लिख लिखना चाहते थे। फिर सोचा क्यों न, पहले सोशल मीडिया के बारे में बात कर लिया जाए। तो चलिए पहले जानते हैं कि यह सोशल मीडिया होता क्या है?

सोशल मीडिया के बारे में आपको पता हो सकता है। अब यह एक कॉमन शब्द बन चुका है। लेकिन कईयों को इसके बारे में पता नही होगा। इसलिए इसे बताना जरूरी है।

Social Media क्या है?

सोशल मीडिया शब्द ऐसे प्लेटफॉर्म के संग्रह को संदर्भित करता है। जो ऑनलाइन Message करने, Friends बनाने और पोस्ट शेयर करने की अनुमति देता हो। सोशल मीडिया पर हम अपना एक प्रोफाइल बना सकते हैं।

सोशल मीडिया को दोस्तो और परिवारों से ऑनलाइन जुड़ने तथा बातचीत के लिए बनाया गया था। लेकिन इंटरनेट के विकास के साथ यह भी लोकप्रिय हुआ। आज इसकी मदद से बातचीत के अलावा अपनी पल-पल की अपडेट, न्यूज और जानकारी शेयर करने के साथ, हासिल भी कर सकते हैं।

यह सच है कि सोशल मीडिया आज इंटरनेट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। यह लोगों को जोड़ने, विचारों को साझा करने और जानकारी प्राप्त करने का एक लोकप्रिय माध्यम है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इसका योगदान महत्वपूर्ण है, जहाँ छात्र नोट्स, वीडियो और पोस्ट के माध्यम से अध्ययन कर सकते हैं।

हां, मुझे पता है की इसके नुकसान भी हैं। जैसे की साइबर बदमाशी, गलत सूचना का प्रसार और व्यसन। लेकिन इसके बारे में हम किसी और लेख में बात करेंगे। चलिए अभी सोशल मीडिया के उदाहरण को देखते हैं।

Example of Social Media Platform
  • Telegram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Reddit
  • TikTok

आप लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल जरूर करते होंगे। यह भी एक सोशल मीडिया ही है। क्योंकि यहां हम अपना प्रोफाइल बना सकते हैं, बातचीत कर सकते है और पोस्ट भी शेयर कर सकते हैं। दरअसल सोशल मीडिया इस तरह के प्लेटफॉर्म के संग्रह को संदर्भित करता है।

अगर मैं सोशल मीडिया से पैसे कमाने की बात कर रहा हूं। तो मेरा मतलब है, उन सभी प्लेटफार्म से है। जहां हम प्रोफाइल बनाकर बातचीत और पोस्ट शेयर कर सकते हैं। जैसे की Facebook, WhatsApp और Instagram आदि।

आप लोगों ने अभी तक इसपर अपना समय बर्बाद किया होगा। चलिए अब जानते हैं इससे पैसे कैसे कमाए?

क्या सोशल मीडिया से पैसे कमा सकते हैं?

बिलकुल कमा सकते हैं। आप देखो फेसबुक और इंस्टाग्राम अमेरिकी कंपनी है। जिसके मालिक Mark Zuckerberg हैं। आपको क्या लगता है। फेसबुक और इंस्टा पर सारे पोस्ट और रील्स ये बनाते हैं। नहीं भाई, हम सब बनाते हैं।

लेकिन हम सब तो पैसे नहीं कमाते?

ऐसा इसलिए क्योंकि आपलोग सोशल मीडिया से पैसे कमाना जानते ही नहीं हो। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे प्रोफाइल या पेज को जरुर देखा होगा। जो किसी एक विषय से संबंधित पोस्ट शेयर करता रहता है। इसके लाखो में फॉलोअर्स होती है। असल में ये प्रोफाइल वाला बंदा पैसे कमा रहा होता है।

लेकिन कैसे?

आपको मैं बताता हूं, फेसबुक हर साल अरबों रुपए कमाता है। इसी तरह हर एक सोशल मीडिया पैसे कमा रहा है। यह कमाई मुख्य रूप से विज्ञापन से होता है। विज्ञापन कोई कंपनी अपनी प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए करती है। ताकि उसकी सेल में ग्रोथ हो।

विज्ञापन से कैसे कमाए
Flipkart द्वारा किया गया विज्ञापन है

जैसे इस फोटो में देखो, यह कोई आम पोस्ट नहीं है। यह विज्ञापन है। इसे Flipkart द्वारा किया गया है और इसके लिए Flipkart ने फेसबुक को पैसे दिए हैं। ताकि फेसबुक उसके लक्षित ग्राहक के पास ये दिखाए। इस तरह फेसबुक पैसे कमा रहा है।

हम लोग फेसबुक चलाते हैं। कोई अच्छा प्रोडक्ट देखते हैं, खरीद लेते हैं।

इस तरह विज्ञापन से फेसबुक कमाई कर रहा है। इस तरह के पोस्ट आप अपने अकाउंट से भी शेयर कर सकते हो। लेकिन वो सिर्फ आपके दोस्तो को दिखेगा।

लेकिन,

विज्ञापन करने से लाखो, करोड़ों लोगों को दिखाया जाता है। कितने लोगों को दिखाना है। यह डिपेंड करता है कि विज्ञापन में कितने पैसे लगाए गए हैं।

हां,

अगर आपके अकाउंट पर लाखो में फॉलोअर्स है। तो आप पोस्ट शेयर करोगे। तो लाखो लोगों को दिखेगा। तो इस तरह कमाई हो सकती है।

बड़े बड़े सेलिब्रिटी के करोड़ों फॉलोअर्स होते हैं। तो ये लोग इसका फायदा उठाते हैं। कंपनी के लिए विज्ञापन करती है और पैसे कमाती है।

अगर आपके अकाउंट पर भी लाखो में फॉलोअर्स है। तो आप भी पैसे कमा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लाखो में फॉलोअर्स होने पर पैसे कैसे कमा सकते हैं।

Social Media से पैसे कमाने के 10 तरीके

सोशल मीडिया से पैसे कमाने के ये दस तरीके वैध और प्रमाणिक हैं। ये सभी तरीके हमने आजमा कर देखा है। ये सभी तरीके काम करती है। अगर आपके भी लाखो में फॉलोअर्स है। तो आप भी इन तरीकों से पैसे कमा सकते हैं।

हालांकि ये जरूरी नहीं की लाखो में हो 40-50 हजार हो। तब भी कमा सकते हैं। किंतु ज्यादा फॉलोअर्स होने पर ज्यादा कमाई होगी। तो चलिए सोशल मीडिया से पैसे कमाने के 10 तरीके जानते हैं। सबसे पहले जानते हैं, विज्ञापन के बारे में।

1. विज्ञापन से कैसे कमाए

लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्म आपको विज्ञापन से पैसे कमाने का मौका देती है। उदाहरण के लिए YouTube को देख लो। YouTube पर हम अपने विडियोज में विज्ञापन दिखा सकते हैं। उसी तरह Facebook पर भी वीडियो में विज्ञापन दिखा सकते हैं।

यह विज्ञापन वीडियो के बीच में दिखाया जाता है। बिलकुल टीवी पर ब्रेक आता है, उस तरह

इस तरह आप अपने कंटेंट में विज्ञापन दिखाकर पैसे कमा सकते हैं। हालांकि यह सभी सोशल मीडिया में देखने को नहीं मिलता है। अगर आप इस तरह से पैसे कमाना चाहते हैं। तो YouTube सबसे ज्यादा बेहतर है।

2. Sponsorship/Brand Promotion से

ब्रांड प्रमोशन हर उस जगह हो सकता है। जहां लोग देखते है या रुकते हैं। आपने अक्सर उस रोड पर बिलबोर्ड देखा होगा। जहां लोगों का अधिक जमावड़ा होता है। यह लोकल मार्केटिंग के लिए बेहतर है।

उसी तरह अगर आपके अकाउंट के फॉलोअर्स भी अधिक हैं। तो यह निश्चित है की आपके कंटेंट और अपडेट को अधिक लोग देखते होंगे। ऐसी स्थिति में ब्रांड प्रमोशन एक अच्छा मार्केटिंग स्ट्रेटजी माना जाता है।

अगर आपके पास भी ऐसा सोशल मीडिया अकाउंट है। जिसपर लाखो में फॉलोअर्स है। तो आपको भी ब्रांड प्रमोशन मिलेगा। आपसे कॉन्टैक्ट करेंगे, आपको बस प्राइस बताना है।

3. Affiliate Marketing किया जा सकता है

एफिलिएट मार्केटिंग शायद आपको पता होगा। इसमें ऑनलाइन प्रोडक्ट को एफिलिएट लिंक से बेचना होता है। जैसे; मान लो आप किसी रोबोट खिलोने के बारे में बता रहे हैं। तो साथ में उसका एफिलिएट लिंक भी दे सकते हैं।

चूंकि आपके लाखो में फॉलोअर्स है, तो कुछ न कुछ लोग तो जरूर खरीदेंगे। कोशिश ऐसे प्रोडक्ट के लिए करें। जिसे आपके ऑडियंस खरीदना चाहें। ये कई फैक्टर पर निर्भर करता है। जैसे; मान लो आपके गर्ल्स फॉलोअर्स ज्यादा है और आप बॉय प्रोडक्ट शेयर कर रहे हो।

ऐसे में बहुत कम लोग खरीदेंगे। तो ये सब आपको ध्यान रखना होगा। एफिलिएट मार्केटिंग में प्रत्येक बिक्री पर कमीशन दिया जाता है। एफिलिएट मार्केटिंग आप फ्लिपकार्ट और अमेजन के Affiliate Program में शामिल हो कर कर सकते हैं।

4. खुद का प्रोडक्ट बेच सकते हैं

अगर आपके पास कोई अपना प्रोडक्ट है। तो आप उसे सोशल मीडिया से बेच सकते हो। इसके लिए आप सोशल मीडिया पर विज्ञापन लगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए पैसे लगते हैं। जबकि अगर आपके खुद के फॉलोअर्स हैं। तो आप अपने ऑडियंस के बीच प्रोमोट कर के बेच सकते हैं।

5. सोशल मीडिया से कोर्स बेचना

अगर आपके पास किसी विषय से संबंधित ज्ञान है। जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। तो आप उसका कोर्स बनाकर सोशल मीडिया पर बेच सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग निम्नलिखित कोर्स के बारे में जानना चाहते हैं। उदाहरण के लिए शेयर मार्केट, एथिकल हैकिंग, कोडिंग, वेब डेवलपमेंट आदि।

आप अपने ऑडियंस और अपने नॉलेज के अनुसार किसी भी तरह के कोर्स बनाकर बेच सकते हैं। जैसे मान लीजिए आप सोशल मीडिया से अपने ऑडियंस/फॉलोअर्स को शेयर मार्केटबके टिप्स और जानकारी देते हैं।

तो आप शेयर मार्केट के ऊपर एक कोर्स बनाकर बेच सकते हैं।

6. Referral Program से पैसे कमाना

रेफरल प्रोग्राम मार्केटिंग का एक बेस्ट तरीका है। इस तरीके से प्रोडक्ट को प्रमोट करना आसान है। आज बहुत सारे ऐप इस तरीके का उपयोग कर रही है। आप इसका फायदा उठा सकते हैं। लेकिन कैसे?

सिंपल है!

जब आप इन ऐप्स को खोलोगे। तो Refer and Earn का ऑप्शन मिलेगा। यहां एक Unique Referral Link भी मिलेगा। आपको बस उस लिंक को अपने ऑडियंस/फॉलोअर्स के साथ शेयर करना है। जब आपके फॉलोअर्स ऐप डाउनलोड करेंगे। तो आपको पैसे मिलेंगे। जितने ज्यादा लोग डाउनलोड करेंगे। उतने ज्यादा पैसे मिलेंगे।

लेकिन कोशिश करें, अपने ऑडियंस/फॉलोअर्स के लिए उपयोग ऐप शेयर करने की। आज ऐसे कई ऐप है। जो प्रति रेफर के 100 रुपए तक दे रही है।

7. URL Shortener से पैसे कमाना

URL Shortener एक टूल वेबसाइट है। जिसकी मदद से Long URL को SHORT कर सकते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर Long URL देखने अन ऑफिशियल लगता है। इसलिए इस टूल का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन इस टूल से पैसे भी कमाए जा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको किसी एक URL Shortener पर अकाउंट खोलना है। फिर कोई URL को SHORT करें और SHORT URL को सोशल मीडिया पर शेयर कर दें।

जब भी आपके ऑडियंस/फॉलोअर्स URL पर क्लिक करेंगे। तब आपकी कमाई होगी और जितने ज्यादा लोग URL पर क्लिक कर के विजिट करेंगे, उतने ज्यादा आपकी कमाई होगी।

दरअसल जब आपके ऑडियंस/फॉलोअर्स URL पर क्लिक करेंगे। तो उन्हे कुछ सेकंड के लिए विज्ञापन दिखाया जाएगा। जिससे Shortener Tool Website की कमाई होती है। इसी में से कुछ हिस्सा आपको देता है।

पढ़िए: Url Shortener से पैसे कैसे कमाए? 5 बढ़िया लिंक शॉर्टनर वेबसाइट

8. Reselling शुरू कर सकते हैं

मीशी ऐप के बारे में सुना होगा। यह ऐप फ्लिपकार्ट और एमेजॉन की तरह है। जहां से आप कुछ ऑर्डर कर सकते हैं। लेकिन यह एक Reselling का भी एक ऑप्शन देखने को मिलता है।

Reselling क्या है?

दरअसल जब यहां से हम किसी और को बेचते हैं। तो उसे रिसेलिंग कहते हैं।

मान लो आपने यहां से कुछ प्रोडक्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। कुछ लोगों को पसंद आया। वो खरीदना चाहते हैं। तो उससे डिलीवरी संबंधित जानकारी लेकर उसके एड्रेस पर डिलीवर करा दीजिए। अपना मुनाफा (Margin) जोड़ना न भूले।

यह ऑप्शन आपको Reselling में देखने को मिलेगा। Reselling करने के लिए मीशो के अलावा भी कई ऐप मौजूद है।

पढ़िए: Reselling Business से पैसे कैसे कमाए? ऑनलाइन (30,000 महीना)

9. PTC/PPD Website

PPD का पूरा नाम Pay Per Download है। यह एक वेबसाइट होती है। जो किसी भी तरह की फाइल अपलोड करने की और उसे शेयर करने की सुविधा देती है। इसके अलावा पैसे कमाने की सुविधा भी देती है।

जब आपके फाइल को डाउनलोड करेगा। तो आपकी कमाई होगी। जितने ज्यादा डाउनलोड करेगा, उतने ज्यादा कमाई भी होगी। क्योंकि ये प्रति डाउनलोड पर भुगतान करती है। इसी तरह…

PTC का पूरा नाम Pay Through Click है। इसमें प्रति क्लिक पर कमाई होती है। दोनो के बारे में विस्तार से जरूर पढ़ें।

पढ़िए:

10. अकाउंट बेचकर

अगर आप सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स बढ़ा सकते हैं। तो आप फॉलोअर्स बढ़ाकर, उसे बेच सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छा खासा पैसा दिया जाएगा। मतलब मुंह मांगा पैसा, लेकिन यह भी डिपेंड करता है कि आप जिस अकाउंट को बेच रहे हैं। उस अकाउंट पर कितना फॉलोअर्स है।

जितने ज्यादा फॉलोअर्स होगी। उतने ज्यादा पैसा मिलेगा। सभी तरीके पढ़ने के बाद, यह तो समझ ही गए होंगे की सोशल मीडिया से पैसे कमाने के लिए महत्वपूर्ण है कि आपके फॉलोअर्स लाखो में हो।

तो फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए शुरुआत अधिक मेहनत करना होगा। जैसे अगर आप Reselling से पैसे कमाना चाहते हैं। तो शुरुआत में फैशन, ड्रेसिंग और फिल्म सितारों की तस्वीर डाल सकते हैं। जब फॉलोअर्स हो जायेंगे। तब आप Reselling शुरू कर सकते हैं।

इसी तरह अगर आप Referral Apps से पैसे कमाना चाहते हैं। तो आप शुरुआत में सिर्फ उपयोगी ऐप शेयर करें।

अगर आप टेक प्रोडक्ट का एफिलिएट मार्केटिंग करना चाहते हैं। तो आप शुरुआत में नए नए टेक प्रोडक्ट के बारे में बताएं।

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बनकर पैसे कमा सकते हैं

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एक डिजिटल क्रिएटर होता है। जिसके पास बहुत बड़ी संख्या में ऑडियंस/फॉलोअर्स होता है। ये अपने कंटेंट या प्रमोशन से दूसरों की खरीदारी की आदतों को प्रभावित कर सकते हैं। चुकी इनका ऑडियंस/फॉलोअर्स बहुत ज्यादा होता है। ये कमाई भी बहुत ज्यादा करते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQ)

क्या मैं सोशल मीडिया से पैसा कमा सकता हूं?

हां बिलकुल, आप सोशल मीडिया से पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको मेहनत करना पड़ेगा। आपको अच्छे कंटेंट बनाना होगा। फॉलोअर्स बढ़ाने होंगे। अपनी ब्रांड बनानी होगी।

क्या सभी सोशल मीडिया से पैसे कमा सकते हैं?

हां बिलकुल, सभी सोशल मीडिया से पैसे कमाए जा सकते हैं। हो सकता है की कुछ तरीके काम न आए। लेकिन सभी सोशल मीडिया से पैसे कमा सकते हैं। सभी सोशल मीडिया में Facebook, Instagram और YouTube सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। अगर आप शुरू करना चाहते हैं तो इन्हीं से शुरुआत करें।

पैसा कमाने के लिए सबसे अच्छा सोशल मीडिया कौन सा है?

ये प्रश्न ज्यादातर लोग पूछते हैं। पैसे कमाने के लिए सबसे अच्छा सोशल मीडिया YouTube और Instagram को माना जाता है।

Conclusion

उम्मीद है की यह लेख आपको पसंद आया होगा!

अब आप सोशल मीडिया पर टाइम बर्बाद करने के बजाय। इसे पैसे कमाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। इस लेख में हमने बताया है की पैसे कमाने के लिए सोशल मीडिया का किस तरह उपयोग कर सकते हैं।

इसे पढ़ने के बाद आपको सोशल मीडिया से पैसे कमाने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हो गया होगा। हालांकि प्रतिदिन हम एक सोशल मीडिया के बारे में विस्तार से बताने वाला हूं। इस लेख के बाद सबसे पहले Instagram से पैसे कैसे कमाए और YouTube से पैसे कैसे कमाए? बताऊंगा।

अगर अभी भी आपके पास कोई प्रश्न या सुझाव है। तो हमें जरूर बताएं। धन्यवाद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Categorized in:

Tagged in: