Press ESC to close

Or check our Popular Categories...

दो नंबर से पैसे कैसे कमाए? 20 तरीके, अपनाइए ये तरीके कमाई होगी लाखों

Last Update: 11/07/2025

बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है की आज के युवा पैसे कमाने के लिए कुछ भी करना चाहते हैं। दो नंबर के काम भी करना चाहते हैं। तभी तो वे इस तरह की जानकारी खोज रहे हैं। इसलिए हमने यह लेख लिखा है – दो नंबर से पैसे कैसे कमाए?

ताकि आपको सही जानकारी और मार्गदर्शन मिलें। दरअसल INDbook.net का काम लोगों को ऑनलाइन करियर बनाने में मदद और मार्गदर्शन करना है। इसलिए यह लेख लिखना भी जरूरी था।

दो नंबर से पैसे कैसे कमाए

अब अगर आप दो नंबर के काम करना चाहते हैं। दो नंबर की कमाई के लिए, तो चलिए जानते हैं कि दो नंबर से पैसे कैसे कमाए जाते हैं।


दो नंबर से पैसे कैसे कमाए?

अच्छे कामों के विपरीत, वो काम जो गैर कानूनी है, दो नंबर का काम कहलाता है। ऐसे काम को अवैध या अनैतिक काम भी कह सकते हैं। जो अक्सर कानून के खिलाफ होते हैं और ऐसे काम के लिए आपको सजा हो सकती है।

ऐसे काम के लिए कानूनी कार्रवाई तो होती ही है। साथ ही आपकी सामाजिक छवि भी धूमिल होती है। लोग आपको नापसंद करने लगते हैं और आपके खिलाफ भी हो सकते हैं। आपकी पूरी जिंदगी खराब हो जाती है।

दो नंबर से पैसे कमाने के तरीके

  • चोरी
  • डकैती
  • सट्टेबाजी और जुआ
  • वैश्यावृति
  • रिश्वत लेना
  • पायरेसी करना
  • तस्करी
  • साइबर अपराध
  • डुप्लीकेट और मिलावट करना
  • शेयर बाजार में हेरफेर
  • ब्लैकमेलिंग
  • अवैध कब्जा
  • धोखाधड़ी और घोटाले
  • फर्जी दस्तावेज बनाना
  • अपहरण और फिरौती

पढ़िए: एविएटर क्या है? सट्टेबाजी का खेल

ये हैं दो नंबर से पैसे कैसे कमाए के तरीके – क्या आपको ये सब करना है?

एक बार सोचिए!

ये काम करना क्यों है? जब हम अच्छे काम कर के भी लाखो की कमाई कर सकते हैं।

जी हां, इन पांच तरीकों से आप लाखो की कमाई कर सकते हैं।

लाखों रुपए कैसे कमाए? अपनाइए ये तरीका

1. व्यापार

हमने बचपन से सुना है की अमीर बनने के लिए व्यापार करना जरूरी है। हम कई तरह के व्यापार कर सकते हैं। तरह तरह के प्रोडक्ट बना सकते हैं। हम अपनी जीवनशैली में कई तरह के प्रोडक्ट का उपयोग कर रहे हैं।

उन्हें भी कोई न कोई बनाया है और बेचकर पैसे कमा रहा है। इसी तरह आप भी बना सकते हैं। हम आपको कोई प्रोसेस नहीं बताने वाला हूं। क्योंकि आपके पास व्यापार करने के बहुत सारे विकल्प हैं।

2. फ्रीलांसिंग

अगर आपके पास कोई कंप्यूटर से जुड़े स्किल आता है। तो आप घर बैठे जॉब कर सकते हैं। ऐसा जॉब, जिसमे आप अपनी मर्जी के मालिक होंगे। जी हां,

फ्रीलांसिंग में आप अपने काम से जुड़े प्रोजेक्ट लेते हैं और समय सीमा के भीतर पूरा करते हैं। जिसके बदले आपको पैसे दिया जाता है। जैसे कि लेखन, डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, या अनुवाद इत्यादि कार्य।

3. क्रिएटिव आर्ट्स

कला, संगीत या साहित्य के क्षेत्र में काम करना और अपनी रचनाओं की बिक्री या प्रदर्शन करना। ये सब क्रिएटिव आर्ट्स के अंतर्गत आते हैं। इस तरह के कामों में पैसा तो मिलता ही है। साथ ही प्रसिद्धि भी मिलती है।

4. डॉक्टर और इंजीनियर जैसे प्रोफेशन

व्यापार और क्रिएटिव आर्ट्स के अलावा आप कई तरह के प्रोफेशन में लाखो की कमाई कर सकते हैं। जैसे; डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील, प्रोफेसर, जर्नलिस्ट इत्यादि।

5. ब्लॉगिंग और कंटेंट क्रिएशन

आज के समय में कंटेंट क्रिएशन को छोटा समझने की गलती न करें। बड़ा से बड़ा सेलिब्रिटी से लेकर बिजनेसमैन भी इसकी पावर को समझते हैं। कंटेंट क्रिएशन केवल वीडियो बनाने या ब्लॉग लिखने तक सीमित नहीं है।

बल्कि एक ब्रांड बनाने, ऑडियंस जोड़ने और अपनी सोच को दुनिया के सामने लाने का एक बेहतरीन तरीका है। यह कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग का अनिवार्य हिस्सा बन गया है। जो लोगों को प्रभावित करने और उनकी सोच पर गहरा प्रभाव डालने के लिए एक अच्छा तरीका है।

इसके लिए आप YouTube, Facebook, Instagram जैसे प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर खुद का ब्लॉग शुरू कर सकते हैं।

अन्य तरीके:


यहां मैंने कुल 20 तरीके बताए हैं। 15 अनैतिक (दो नंबर से पैसे कैसे कमाए के) तरीके थे। जिसमें अगर आप प्रवेश करते हैं। तो वापस आने का मार्ग बंद हो जाता है। यह खत्म आपके जेल जाने से हो सकती है। क्योंकि ये तरीके कानून अपराध है। इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

किंतु अंतिम के ये 5 तरीके!

ये सभी योग्यता, कड़ी मेहनत और नैतिकता पर आधारित है। इन करियरों में आपको सुरक्षा, स्थिरता और व्यक्तिगत संतुष्टि मिलती है। साथ ही समाज में एक सकारात्मक योगदान मिलता है। इसलिए दो नंबर से पैसे कैसे कमाए – इसकी कोई जरूरत नहीं है।

Conclusion

अगर आप दो नंबर के काम, बस इसलिए करना चाहते हैं। क्योंकि आपके पास कोई जॉब नहीं है और आपको पैसे की जरूरत है। तो मेरी सलाह है की आप अंतिम के 5 तरीकों पर ध्यान दें। इन तरीकों से आप महीने के लाखो रुपए कमा सकते हैं।

इसमें कोई दो राय नहीं!

इन पांच तरीको में से दो तरीकों से ऑनलाइन करियर बनाया जा सकता है। फ्रीलांसिंग सभी को सीखनी चाहिए, क्योंकि इसे हम कभी भी कर सकते हैं और जब भी करेंगे। तभी से पैसे कमाना भी शुरू कर देंगे।

वहीं कंटेंट क्रिएशन आपको एक प्लेटफॉर्म देता है। शुरुआत में कमाई नहीं होगी। लेकिन जब होगी, तो छप्पर फाड़कर होगी।

धन्यवाद
अगर कोई सवाल है, तो जरूर पूछें।

Categorized in:

About the Author

मैंने कला विषय में शिक्षा प्राप्त की है और पिछले 5 वर्षों से ऑनलाइन कमाई, मोबाइल ऐप्स और करियर गाइड जैसे विषयों पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं अपने अनुभव और शोध के आधार पर पाठकों को घर बैठे पैसे कमाने के सटीक, भरोसेमंद और कारगर तरीके प्रदान कर सकूं।

View All Articles

Comments

  1. Anis Akhtar on 04/04/2025

    Mujhe affiliate marketing ka account banana ban nahin pa raha hai YouTube se related content bhi banana hai vah bhi nahin Ho pa raha hai

    प्रतिक्रिया
    • Avatar
      INDbook on 04/04/2025

      Youtube se related content banana hai to aapko yotube ke bare puri jankari hasil karni chahiye, pahle aap puri research karo. fir content banao, jarur banega. affiliate ke liye aap mujhe email kr sakte hai

      प्रतिक्रिया

प्रातिक्रिया दे