Press ESC to close

Or check our Popular Categories...

(Twitter) X से पैसे कैसे कमाए? ChatGPT की मदद (महीना 20 हजार)

Last Update: 16/04/2026

(Twitter) X से पैसे कैसे कमाए? – क्या आप घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं। पेश है एक पुराना ऐप, जो अब पैसे कमाने का मौका दे रही है। मतलब इसे आप करियर के रूप में शुरू कर सकते हैं और घर बैठे कमाई कर सकते हैं।

मैं बात कर रहा हूं Twitter ऐप की, अपलोग इस ऐप को जानते होंगे। अगर नहीं जानते हैं तो बता दूं कि इस ऐप का नाम बदल कर X रख दिया गया है।

(Twitter) X से पैसे कैसे कमाए? ChatGPT की मदद (महीना 20 हजार)
(Twitter) X से पैसे कैसे कमाए?

दरअसल एलन मस्क के द्वारा Twitter को खरीदने के बाद इसके नाम के साथ और भी कई बदलाव किए गए। जिसमें से एक यह बदलाव भी किया गया कि Twitter User, कंटेंट क्रिएटर बनकर पैसे कमा सकते है।

चलिए पहले जानते हैं कि Twitter यानी X क्या है?

X क्या है? (What is X formly Twitter)

X एक सोशल मीडिया नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। जिसका पुराना नाम Twitter था। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अन्य प्लेटफॉर्म की तरह प्रोफाइल बनाकर विभिन्न प्रकार के पोस्ट शेयर कर सकते हैं। एक दूसरे से जुड़ सकते हैं और बाते भी कर सकते हैं।

लेकिन इसकी खास बात यह है कि यहां दुनियाभर के बड़े बड़े लोग, सेलिब्रिटी, राजनेता अपनी बात रखते हैं। कई मुद्दों पर चर्चा होती रहती है। अगर आपको देश दुनिया के पल-पल की खबर चाहिए, तो न्यूज चैनल से बेहतर है यह ऐप।

अभी ईरान और अमेरिका युद्ध के कारण भारत में Gas Crisis चल रही है। अगर आपको जानना है कि दोनों देशों के बीच आखिर हो क्या रहा, क्यों हो रहा, कब तक ऐसे ही चलेगा तो आपके लिए ही यह प्लेटफ़ॉर्म है।

यहां आप दोनों देशों के प्रमुख का अपडेट सीधे पा सकते हैं। इन सभी के साथ आप इस प्लेटफॉर्म से कमाई भी कर सकते हैं, चलिए जानते हैं कैसे?

इसे भी पढ़ें: रेफर करके पैसे कमाने वाला ऐप

(Twitter) X से पैसे कैसे कमाए?

Twitter से पैसे कमाने के लिए ट्वीट करना होता है। ट्वीट मतलब ट्विटर (X) पर एक छोटा सा पोस्ट जिसमें कोई जानकारी हो। तो आपको पोस्ट इस तरह का शेयर करना है कि उसमें कोई खास जानकारी हो।

जब आप कोई बेहतर पोस्ट लिखते हैं। तो उसमें लोग रिप्लाई भी देते हैं और आपके पोस्ट के रिप्लाई के बीच विज्ञापन दिखाया जाता है। इन्हीं विज्ञापन से ट्विटर की कमाई होती है और ट्विटर कमाई का कुछ हिस्सा आपके साथ शेयर करेगा।

अपनी कमाई का हिस्सा लेने के लिए आपको Twitter (X) का Premium लेना होगा। X Premium लेने के लिए आपको हर महीने 427 रुपए देने होते हैं।

X Premium क्या है? (What is X Premium in Hindi)

X Premium में आपको कई तरह के Benefits देखने को मिलेगा।

  • आपके प्रोफाइल पर ब्ल्यू वेरिफाइड टिक मिलेगा।
  • Grok से रिप्लाई में बात कर सकते हो।
  • आपके रिप्लाई को बूस्ट करता है।
  • पोस्ट में सुधार कर सकते हैं।
  • बड़ा पोस्ट लिख सकते हैं।
  • वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
  • मीडिया स्टूडियो और एनालिटिक्स की सुविधा मिलता है।
  • X Revenue Sharing Program की सुविधा मिलता है। जिससे पैसे कमा सकते हैं। लेकिन इसके कुछ Eligible होना जरूरी है।

X Revenue Sharing Program Eligibility Criteria

X Revenue Sharing Program से आप पैसे तो कमा सकते हैं। लेकिन Premium लेने के अलावा भी दो छोटे Criteria को पूरा करना जरूरी होता है।

  1. 500 Premium Followers
  2. 5 Millions Impression in 3 Month

3 महीने में 5 मिलियन इंप्रेशन और 500 वेरिफाइड फॉलोवर्स होना चाहिए। तभी X Revenue Sharing Program के जरिए आपका हिस्सा मिलेगा और आप X Creator बनते हैं।

इसके अलावा Creator Subscription के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं। इसमें Creator को फैन्स पैसे देकर Subscribe करते हैं Exclusive Content के लिए।

इसे भी पढ़ें: पैसे कमाने वाला ऐप

(Twitter) X से 20 हजार महीना कैसे कमाए?

हां, तो अगर आप ट्विटर यानी X सिर्फ महीने के 20 हजार कमाना चाहते हैं। तो यहां मैं आपको पूरा Roadmap दे रहा हूँ। जिससे कि आप ChatGPT का इस्तेमाल कर के X से महीने के 20 हजार आराम से कमा सकते हैं।

पहले ही बता दूं कि Random Posting करने से बचना चाहिए। Strategy + Consistency ही आप महीने के 20 हजार कमा सकते हैं। तो Roadmap यह है,

1. Perfect Niche and Profile

सबसे पहले अपने लिए एक टॉपिक चुनना होगा। जिसपर आप पोस्ट डालोगे। ऐसा नहीं होना चाहिए कि आज कुछ और कल और ही टॉपिक पर लिख रहे हो। Profitable Niche कुछ इस प्रकार है।

  • Finance
  • Stock Market
  • Tech, AI Tools
  • Online Earning
  • Freelancing
  • Education

Profitability के साथ ऐसा Niche चुने, जिसकी डिमांड हो और आप लगातार लिख सकते हो। इसके साथ आपका अपना Profile पूरी तरह Professional दिखना चाहिए।

आपका प्रोफाइल फोटो और Bio से साफ पता चलना चाहिए कि आपकी क्या वैल्यू है। इसके बाद…

2. Consistency बनाए रखें।

आपको डेली कम से कम 3 पोस्ट जरूर लिखना चाहिए। जिसमें से एक पोस्ट बड़ा होना चाहिए। आपको ट्रेडिंग टॉपिक का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही बड़े Creators को जल्दी रिप्लाई देना काफी फायदेमंद हो सकता है।

3. धैर्य रखना होगा।

इस तरह के काम में आपको एक दिन में सफलता नहीं मिलने वाला है। इसलिए आपको धैर्य के साथ मेहनत करते रहना होगा। इस Roadmap को आप फॉलो करते हैं। तो आपको एक साल के अंदर पेमेंट आना शुरू हो जाएगा।

💡पोस्ट को बेहतर व प्रोफेशनल बनाने के लिए ChatGPT का इस्तेमाल करें

तो Roadmap बस इतना ही सिंपल है, धैर्य के साथ Strategy+ Consistency

पढ़िए: Social Media से पैसे कैसे कमाए? जानिए 10 तरीके (महीने के लाख रुपए)

Conclusion – Earn from X formly Twitter in Hindi

(Twitter) X हर महीने दो बार पेमेंट करता है। यहां मैं आपको पेमेंट प्रूफ भी दिखा रहा हूँ। तो अगर आप भी घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं। तो आप Roadmap फॉलो कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखिए Roadmap का असर दिखने में 5 से 6 महीने लग सकते हैं।

Twitter Payment Proof
Twitter Payment Proof

तब तक आपको मेहनत करते रहना होगा। बाकी कोई अन्य सवाल है तो आप हमसे पूछ सकते हैं।

Categorized in:

About the Author

मैंने कला विषय में शिक्षा प्राप्त की है और पिछले 5 वर्षों से ऑनलाइन कमाई, मोबाइल ऐप्स और करियर गाइड जैसे विषयों पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं अपने अनुभव और शोध के आधार पर पाठकों को घर बैठे पैसे कमाने के सटीक, भरोसेमंद और कारगर तरीके प्रदान कर सकूं।

View All Articles

Comments

प्रातिक्रिया दे