Press ESC to close

Or check our Popular Categories...

रेफर करके पैसे कमाने वाला ऐप – Refer and Earn App List

Last Update: 16/04/2026

क्या आप रेफर करके पैसे कमाने वाला ऐप ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए समर्पित है। दरअसल INDbook.net डेली पैसे कमाने के कुछ खास तरीके लाती रहती है।

आज के इस लेख में रेफर करके पैसे कमाने वाला ऐप की लिस्ट और Refferal Program की पूरी सच्चाई बताया गया है। जिसके बाद आप अपने लिए Best Refer and Earn App का चुनाव कर पाएंगे।

Refer and Earn App List
Refer and Earn App List

तो अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे कम टेक्निकल तरीका खोज रहे हैं। मतलब जिसमें ज्यादा दिमाग लगाने की आवश्यकता न हो। तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Refer and Earn ऐप क्या है और कमाई कैसे होती है?

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि वे ऐप जो रेफर करने के बदले में पैसे कमाने का मौका देती है। अब सवाल है यहां, रेफर का क्या मतलब है?

Refer शब्द Reference से आता है। जिसका Use एक दूसरे के बीच संबंध संदर्भित या निर्दिष्ट करने के लिए किया जाता है। यह संबंध ऑफर या प्रोग्राम बताने वाले और उससे जुड़ने वाले के बीच की है।

अगर आपने किसी को प्रोग्राम से जुड़वाया है, तो यह कहा जाएगा कि आपने उसे प्रोग्राम से जुड़ने के लिए रेफर किया है। क्योंकि Reference में आपका नाम होगा। यह एक मार्केटिंग का बेहतर तरीका है।

इसलिए किसी प्रोडक्ट को लोकप्रिय बनाने के लिए इस तरीका को अपनाया जाता है। आजकल मोबाइल एप्स खुद को लोकप्रिय बनाने के लिए इस तरीका का उपयोग कर रही है।

अगर आप किसी ऐप को रेफर करना चाहते हैं। तो उसके Referral Program से जुड़कर अन्य व्यक्ति को रेफर कर सकते है। अगर वह व्यक्ति सफलतापूर्वक ज्वॉइन कर लेता है। तो Referral Program की तरफ से पैसे मिलते हैं।

जिसे आप अपने बैंक खाते में ले सकते हैं। कुछ ऐप प्रति डाउनलोड पर 500 रुपए से अधिक भी देते हैं।

Referral Program क्या है और इससे कितना कमाई होता है?

Referral Program किसी ऐप द्वारा एक ऑफर होता है। जिसमें ज्वाइन होकर आप उस ऐप को रेफर करके पैसे कमा सकते हैं। Referral Program में एक डैशबोर्ड होता है।

जिसमें ऐप को रेफर करने के लिए एक यूनिक लिंक दिया जाता है। यह लिंक रेफर को ट्रैक करने में सक्षम होता है। आप इस लिंक से जितना रेफर करेंगे, उतना डैशबोर्ड में दिखेगा की आपने इतने लोगों को रेफर किया है और उससे होने वाला कमाई भी दिखेगा।

उदाहरण के लिए अगर कोई ऐप एक रेफर के 250 रुपए दे रहा है और आप उसके रेफरल प्रोग्राम से जुड़कर रेफरल लिंक (Unique Link) से दो लोगों को डाउनलोड करवाते हैं।

तो आपको डैशबोर्ड में 500 रुपए क्रेडिट कर दिया जाएगा।  जिसे आप बैंक खाते में ले सकते हैं।

पढ़िए: पैसे कमाने वाला ऐप

रेफर करके पैसे कमाने वाले ऐप्स की टॉप लिस्ट

वैसे तो Refer and Earn App बहुत सारे हैं। लेकिन बहुत सारे एप्प बताने से बेहतर है, कुछ ही ऐप लेकिन सुरक्षित और विश्वसनीय। इसलिए यह रेफर करके पैसे कमाने वाले ऐप्स की टॉप लिस्ट दे रहा हूं।

जिसमें Top Refer and Earn App है। जो सबसे अधिक पैसे ऑफर करती है। जिससे आपकी कमाई अधिक होगी।

1. GROMO

GROMO एक Financial Products Sell और Refer and Earn ऐप है। जो GroMo Partner को 100 से अधिक Financial Product को Sell करके पैसे कमाने का मौका देती है।

यहां से आप Insurance, Loan, Saving Account, Demat Account (Stock App) और Credit Card इत्यादि बेचकर पैसे कमा सकते हैं। बेचकर यानी रेफर करके!

GROMO पर 100 से अधिक ऐप मिलेंगे, जिसे आप रेफर कर सकते हैं, बिना उसके रेफरल प्रोग्राम से जुड़े। BankSathi भी इसी तरह का वेरिफाइड ऐप है।

अभी डाउनलोड करें

2. EARNKARO

EarnKaro एक एफिलिएट मार्केटिंग प्लेटफॉर्म है। जो Affiliate Program की तरह काम करता है। यह न सिर्फ Amazon और Flipkart बल्कि दुनिया के सैकड़ों टॉप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को एक साथ जोड़ता है।

मोबाइल से एफिलिएट मार्केटिंग शुरू करने के लिए यह Best Platform है। इस ऐप के जरिए आप प्रत्येक ऑनलाइन शॉपिंग पर 10% तक पैसे कमा सकते हैं। जिस प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं, उस प्रोडक्ट का लिंक कॉपी कर के Earnkaro ऐप में डालना है।

उसके बाद एक नया लिंक मिलेगा। इस लिंक से खरीदारी होने पर आपको कमीशन मिलेगा। चाहे आप खरीदो या आपके दोस्त या फिर कोई भी। लेकिन अगर आपको इस तरह से पैसे नहीं कमाना है।

आप सिर्फ रेफर करके पैसे कमाना चाहते हैं। तो आपको बता दूं कि रेफर करने पर भी 10% कमीशन मिलता है। यानी जिसे आप रेफर करते हैं वो 100 रुपए कमाता है। तो आपको 10 रुपए मिलेंगे, बिना कुछ किए।

अगर आपने 100 लोगों को रेफर किया है और सभी ने मिनिमम 100 रुपए भी कमाते हैं। तो आपको 1000 रुपए की कमाई होगी।

अभी डाउनलोड करे EARNKARO

3. JIRAAF

JIRAAF एक SEBI द्वारा रेगुलेटेड ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफॉर्म प्रोवाइडर (OBPP) है। जो कॉरपोरेट बॉन्ड, SDI, FD, T-Bill और Government Securities में निवेश करने की सुविधा देता है।

Jiraaf ऐप प्रति रेफर पर 2 हजार रुपए दे रही है। लेकिन इसमें सफलतापूर्वक रेफर करने के लिए केवाईसी के साथ 1 लाख तक का बॉन्ड इन्वेस्टमेंट करवाना जरूरी है। रेफर करने से पहले इसके टर्म्स कंडीशन को जरूर पढ़ें। ताकि कोई स्टेप न छूटे।

डाउनलोड करें JIRAAAF

4. RIDE & DELIVERY Referral Program

AppRefer Type
SwiggyDelivery Partner
ZomatoDelivery Partner
BlinkitDelivery Partner
OlaRider
RapidoRider
ZeptoDelivery Partner

अगर आप Swiggy, Zomato या Blinkit के लिए डिलीवरी पार्टनर और Rapido, Ola या Uber के लिए Rider के रूप में काम किया है। तो आपको पता होगा कि इसमें भी Delivery Partner और Rider Refer करने का ऑप्शन होता है

यानी अगर आप अपने दोस्तों को Rider या Delivery Partner बनने के लिए रेफर करते हैं। तो आपको Incentives के रूप में अच्छा खासा कमाई होता है। इसमें ऐसे भी होता है कि आपका रेफरी (दोस्त) के 10 ऑर्डर, 20 ऑर्डर, 30 ऑर्डर आदि पूरा करने पर भी पैसे मिलते हैं।

तो अगर आप पहले से इनमें से किसी में ज्वाइन हैं। तो आप अपने दोस्तों को ज्वाइन करा सकते हैं।

5. STOCK BROKER Referral Program

Stock AppRefer Amount
Upstox400
AngelOne300
Zerodha10% Proft
5Paisa250
Dhan100
Refer and Earn Demat Account

Stock Broker ऐप के जरिए हम डीमैट खाता खोलते हैं। जिसके द्वारा शेयर मार्केट में स्टॉक की खरीद बिक्री होता है। प्रत्येक खरीद बिक्री पर स्टॉक ब्रोकर को कमीशन मिलता है।

इसलिए स्टॉक ब्रोकर अपने प्लेटफॉर्म पर अधिक लोगों को लाना चाहती है। इसके लिए यह एक रेफर पर 500 रुपए तक ऑफर कर देती है। एक समय था, जब Upstox एक रेफर पर 1000 रुपए दे रही थी।

रेफर करके महीने के 30 हजार कैसे कमाएं?

मैं आपको अपने दोस्त की कहानी बताता हूं। जो रेफर करके महीने के 30 हजार से अधिक कमाई करता था। अभी वो सरकारी नौकरी कर रहा है।

दरअसल मेरा दोस्त ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग साइट पर Telecaller Job Requirement के लिए पोस्ट डालता था। हजारों लोग अप्लाई करते थे। जिससे मेरे दोस्त को सभी का नंबर मिल जाता था।

अब मेरा दोस्त सभी को एक एक करके कॉल करता था और Interview लेकर जॉब देता था। काम क्या करना है, कैसे करना है, सबकुछ फोन से ही बताता था। जो करने के लिए तैयार होता था।

उसे Stock Broker ऐप रेफर करता था। डाउनलोड करवाकर, केवाईसी भी करवा देता था। उसके बाद उसे भी अन्य लोगों का नंबर और डिटेल्स देकर Interview और Training के नाम पर स्टॉक ऐप रेफर करने को बोलता था।

इस तरह वह वह भी रेफर करता था और दूसरे लोगों से भी रेफर करवाता था। उस समय पर स्टॉक ऐप एक रेफर के 1000 रुपए भी देते थे। हालांकि INDbook.net आपको यही तरीका आजमाने की सलाह नहीं देता है।

Refer and Earn ऐप की सच्चाई

अगर आप रेफर करके पैसे कमाने को करियर के रूप में देखते हैं। तो आप भूल कर रहे हैं। यह कोई जॉब नहीं है। इससे नियमित भुगतान प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है।

समय-समय पर रेफरल प्रोग्राम बंद हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपडेटेड रहना पड़ेगा। INDbook.net कभी भी Refer and Earn को Career के रूप में सलाह नहीं देगा।

इसे आप अपने जॉब के साथ या पढ़ाई के साथ अधिक कमाई के लिए कर सकते हैं।

Refer and Earn सवाल-जवाब (FAQ)

क्या हम रेफरल के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं?

हां बिल्कुल, रेफरल के माध्यम से पैसे कमाना मुमकिन है। ऊपर बताए सभी ऐप रेफरल के माध्यम से पैसे कमाने वाले टॉप है। जो सबसे अधिक प्रति रेफर Pay करती है।

रेफर करने वाला गेम

भारत में 2025 के बाद पैसे से जुड़े सभी तरह के गेम पर बैन लग चुका है। इसलिए गेम्स अब रेफर पर पैसे नहीं देती है। कुछ ऐप देती भी है, तो बहुत कम देती है।

रेफरल के लिए कौन सा ऐप पैसे देता है?

ऊपर बताए सभी ऐप रेफरल के लिए टॉप ऐप है। जो विश्वनीय होने के साथ सबसे अधिक पैसे भी देती है।

रेफर करने पर सबसे ज्यादा पैसा कौन सा ऐप देता है?

रेफर करने पर स्टॉक ब्रोकर ऐप सबसे ज्यादा पैसा देता है। हालांकि रेफरल मनी प्राप्त करने के लिए सफलतापूर्वक केवाईसी करना जरूरी होता है।

कौन सा रेफरल प्रोग्राम सबसे ज्यादा भुगतान करता है?

डिलीवरी या राइड ऐप के रेफरल प्रोग्राम सबसे ज्यादा भुगतान करता है।

Conclusion – Best Refer and Earn App in India

यहां हमने Best Refer and Earn Apps की लिस्ट दी है। जिसे समय – समय पर अपडेट किया जाएगा। हालांकि रेफर करके पैसे कमाने वाले हजारों ऐप हैं। अगर कोई विश्वनीय और अधिक भुगतान करने वाला ऐप छूट गया है।

तो हमें जरूर बताएं, ताकि अन्य लोगों को भी जानकारी हो।

किसी भी ऐप को रेफर करने से पहले उसके नियम – शर्त और टर्म्स – कंडीशंस को जरूर पढ़ लें। कई बार रेफर करने के साथ कुछ एक्स्ट्रा स्टेप्स भी करने पड़ सकते हैं। उदाहरण के लिए प्रोफाइल पूरी करना, ऐप का उपयोग इत्यादि।

Categorized in:

Tagged in:

,

About the Author

मैंने कला विषय में शिक्षा प्राप्त की है और पिछले 5 वर्षों से ऑनलाइन कमाई, मोबाइल ऐप्स और करियर गाइड जैसे विषयों पर ब्लॉग लिख रहा हूँ। मेरा उद्देश्य है कि मैं अपने अनुभव और शोध के आधार पर पाठकों को घर बैठे पैसे कमाने के सटीक, भरोसेमंद और कारगर तरीके प्रदान कर सकूं।

View All Articles

Comments

प्रातिक्रिया दे