Press ESC to close

Or check our Popular Categories...

एविएटर गेम क्या है और कैसे काम करता है? जानिए सच्चाई हेलीकॉप्टर गेम की!

Last Update: 20/08/2025

मैंने देखा की कई लोग इंटरनेट पर जहाज वाला गेम, जहाज उड़ाने वाला गेम, एयरोप्लेन वाला गेम, हेलीकॉप्टर वाला गेम, जहाज वाला गेम पैसा वाला इत्यादि खोज रहे हैं। फिर मैंने ढूंढना शुरू किया की आखिर ऐसा कौन सा गेम है?

लेकिन मैं यह लेख क्यों लिख रहा हूं?

आपका सवाल ठीक है। दरअसल INDbook.net का मकसद लोगों को ऑनलाइन करियर बनाने में मदद और मार्गदर्शन करना है। अब अगर आप गलत तरीका अपनाएंगे।

तो हमारा यह फर्ज बनता है की आपको सच्चाई से अवगत कराया जाए। आखिर ऐसा मैं क्यों बोल रहा हूं। लेख को पूरा पढ़िए आपको सब कुछ समझ आ जायेगा।


एविएटर गेम क्या है? एविएटर गेम कैसे खेलते हैं

एविएटर गेम एक ऑनलाइन सट्टेबाजी का खेल है। इसमें एक जहाज होता है। जो सट्टे लगाने के बाद उड़ान भरता है। जब यह उड़ान भरता है। तो स्क्रीन पर दिखता है की इसने कितना ऊंचा उड़ान भर है। जैसे 1x, 2x, 3x…nx इस तरह इसकी ऊंचाई को मापा जाता है।

एविएटर गेम क्या है? - 3.14x Cashout Image
100 का 3.14x तो 314 रुपए होगा।

खिलाड़ी इस गेम में सट्टा लगा सकते हैं। मान लीजिए की 100 रुपए का सट्टा लगाया गया है और अगर जहाज की उड़ान है 2x, तो आपका पैसा 200 रुपए, 3x तो आपका 300 रुपए, 5x तो आपका 500 रुपया होगा। इस तरह जहाज की उड़ान पर आपका पैसा बढ़ता है।

लेकिन अगर जहाज की उड़ान पर रोकते नहीं हैं और फिर यह गिर जाता है। तो आप पैसा खो देते हैं।

आपको जहाज गिरने से पहले किसी एक बिंदु पर रुकना होता है। जैसे अगर आप 2x पर रुकते हैं, तो आपका पैसा दुगना हो जायेगा।

पढ़िए: Teen Patti गेम कैसे खेलते हैं?

एविएटर गेम असली है या नकली – Aviator से पैसे कैसे कमाए?

एविएटर गेम असल में है। अगर आप इसमें पैसा जीतते हैं। तो वो आपको मिल सकता है और उसे आप अपने बैंक खाते में भेज सकते हैं। लेकिन निर्भर करता है की आप किस तरह के साइट पर खेल रहे हैं।

क्योंकि आज के समय में एविएटर खेलने के लिए कई वेबसाइट उपलब्ध है। हालांकि ज्यादातर वेबसाइट फ्रॉड करने के उद्देश्य से बनाए गए होते हैं। तो ऐसे वेबसाइट पर बिलकुल भी पैसा न लगाएं?

क्या सुरक्षित वेबसाइट पर हम यह गेम खेल सकते हैं? चलिए समझते हैं की एविएटर काम कैसे करता है।

Aviator गेम कैसे काम करता है?

हो सकता है कि कुछ लोग इससे कमाई किए हों। जहां तक मैंने खेला है और लोगों को खेलते देखा है। वे पैसे गवा देते हैं। मैंने यह लेख लिखने के लिए इसे खेल कर देखा और मेरा अनुभव खराब रहा है।

आप इसमें हारते भी हैं और जीतते भी हैं। लेकिन अंत में आप सिर्फ नुकसान में ही रहते हैं। मैंने 100 रुपए से खेलना शुरू किया और मैं जीतकर उसे 300 रुपए कर भी दिया था। हालांकि फिर सब हार गया।

जब मेरा 300 रुपए हो गया था। तो मैंने सोचा की इसे विड्रा कर दूं। लेकिन हजार रूपए से कम विड्रा नहीं हो सकता था और हजार रूपए करने के चक्कर में सब खो दिया।

फिर मैंने अपने दोस्त को भी खेलने के लिए बताया और उसके साथ भी ऐसा ही हुआ। वो भी 300 के करीब जीतकर हार गया।

कुल मिलाकर मेरा अनुभव यही कहता है की एविएटर गेम को इस तरह बनाया ही गया है की लोग इसके झांसे में फंस जायेंगे। इसमें आदत लगने का भी डर है।

यह कैसे काम करता है? आपको यह वीडियो देखकर अच्छे से समझ आएगा।

इस वीडियो में ट्रिक्स नहीं सच्चाई बताया गया है।
इस वीडियो में एविएटर का गंदा खेल समझाया गया।

एविएटर गेम प्रश्न-उत्तर (FAQ)

एविएटर गेम क्या है?

एविएटर एक सट्टेबाजी का खेल है। जिसमें ऑनलाइन सट्टा लगाया जाता है। यह सट्टेबाजी का सबसे आसान गेम है। जिसे कोई भी खेल सकता है।

एविएटर गेम कैसे खेलते हैं?

इसमें जहाज उड़ान भरता है और आपको इसे क्रैश होने से पहले रोकना होता है। यह कभी भी क्रैश हो सकता है। अगर आपने 3x पर जहाज रोक दिया। तो आपका पैसा तिगुना हो जाएगा।

इंडिया में एविएटर गेम लीगल है या नहीं?

भारत में कौशल आधारित गेम वैध है। लेकिन भाग्य आधारित गेम वैध नहीं है। एविएटर एक सिंपल गेम इसमें कुछ भी नहीं करना पड़ता है। कौशल तो बात की बात है। इसलिए एविएटर भारत में वैध नहीं है। जितने भी एविएटर है, वो अवैध तरीके से चलाया जा रहा है।

एविएटर गेम की सच्चाई क्या है?

सच्चाई यही है कि इससे आप कभी भी पैसे कमा ही नहीं सकते हैं। शुरुआत में जीत हो सकती है, हालांकि अंत में हार ही मिलेगी। क्यों, क्योंकि इसे बनाया ही इस तरह गया है। ताकि आपको लत लग जाए। बहुत सारे लोग इसके लत में पड़कर बर्बाद हो चुके हैं।

एविएटर गेम से पैसे कैसे निकाले?

अगर शुरुआत में जीत हो सकती है, तो क्या उस जीते हुए रुपए को बैंक में भेज सकता हूं? नहीं, क्योंकि इसमें बैंक खाते में पैसे भेजने के लिए कुछ लिमिट होता है।

जिसे पूरा करने के चक्कर में आपके जीते गए पैसे भी हार जाते हैं। फिर आप दुबारा खेलते हैं, इस भरोसे के इस बार जीत जाऊंगा। लेकिन इस तरह आपको लत लग जाता है।

क्या आपने एविएटर गेम खेला है? कैसा है

हां बिलकुल, मेरे साथ भी यही हुआ था। मैने 100 रुपए से खेलना शुरू किया, कभी जीत होता तो कभी हार। कुछ देर खेलने के बाद 300 रुपए हुए, यानी प्रॉफिट में।

लेकिन जब बैंक खाते में भेजने गया, तो पता चला कि 1000 रुपए से कम पैसे भेज ही नहीं सकते। तो मैंने खेलना शुरू किया इस उम्मीद में की 1000 रूपए हो जायेंगे। तो बैंक खाते में भेज दूंगा।

कौन सा एविएटर गेम असली है?

कोई एविएटर गेम असली नहीं है, इस तरह के गेम के चक्कर में मत पड़े। अगर आप ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते हैं। तो INDbook.net पर बहुत सारे अच्छे तरीके बताए गए। वो पढ़िए और उनमें से में से कोई कर सकते हैं।

एविएटर गेम का मालिक कौन है?

एविएटर गेम किसका है? लूडो गेम किसका है, किसी का नहीं न, बस! हालांकि इसे Scribe नामक कम्पनी ने विकसित किया था।

एविएटर से धोखाधड़ी के मामले

इन सभी के अलावा एविएटर गेम के नाम पर धोखाधड़ी भी देखने को मिलता है।

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार झारखण्ड के देवघर जिले के एक व्यक्ति ने एविएटर वॉलेट से जीते हुए पैसे निकालने में समस्या होने पर, कस्टमर सपोर्ट से बात किया और उसके बाद फर्जी कस्टमर सपोर्ट ने 53 हजार की ठगी कर लिया।

हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार लखनऊ के एक 22 वर्षीय युवा ने सवा लाख रूपए एविएटर खेलने में गँवा दिए और पुलिस को लूट का झूठा मामला बताया। उसने ऐसा घर वालो से बचने के लिए किया।

अमरउजाला के अनुसार लखनऊ की एक महिला ने एविएटर के चक्कर में 35 लाख से अधिक रूपए गँवा दिए।

इस तरह के हजारों मामले हैं।

Conclusion – एविएटर गेम की हकीकत क्या है?

Aviator गेम की सच्चाई यही है की इसमें आप अपने पैसे खो देंगे। मैंने ढूंढना शुरू किया। तो पता चला कि कई लोग इससे अपना पैसा बर्बाद कर दिए हैं। मेरा एक दोस्त इसके बारे में बहुत पहले बताया था। लेकिन मैंने ध्यान नहीं दिया था।

आज मैंने उसे खेलने के लिए दिया, तो वो भी उसी तरह हार गया।

INDbook.net इस तरह के गेम खेलने के लिए बढ़ावा नहीं देता है और न ही सुझाव देता है।

अगर आप ऑनलाइन करियर बनाना चाहते हैं। तो आप Facebook, YouTube और Instagram जैसे प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पढ़िए:

अगर कोई सवाल है तो जरूर पूछें।

Categorized in:

Tagged in:

Comments

प्रातिक्रिया दे