ऑनलाइन पैसे कमाने के तरीके में ब्लॉगिंग एक प्रमुख स्थान रखता है। यदि आप ऑनलाइन पैसे कमाना या ऑनलाइन करियर बनाना चाहते हैं। तो आप ब्लॉगिंग बेझिझक कर सकते हैं। लेकिन लोगों में एक सवाल को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है।

जो की हर एक ब्लॉगर के लिए जानना जरूरी है की ब्लॉग से इनकम कैसे होती है?

ब्लॉग से इनकम कैसे होती है?

दरअसल यूट्यूब पर हम समझ जाते हैं की वीडियो बनाकर पैसे कमाया जाता है। पैसे यूट्यूब देता है। लेकिन ब्लॉग में ऐसा नहीं है। क्योंकि ब्लॉग से इनकम के कई तरीके हैं। तो इस मिनी लेख में आप जानेंगे की ब्लॉग से इनकम कैसे होती है?

ब्लॉग से इनकम कैसे होती है?

जिस तरह फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम एक प्लेटफार्म है। जिसका कोई न कोई एक मालिक है। उसी तरह आपका ब्लॉग भी एक प्लेटफॉर्म है। जिसके मालिक आप हैं।

आप इस प्लेटफार्म से कई तरीके से पैसे कमा सकते हैं। पर मुख्य 10 तरीके हैं। जो निम्नलिखित है और हर ब्लॉगर इस तरीके से इनकम करता है।

1. AdSense

जब हम एडसेंस के ऐड को अपने ब्लॉग पर लगाते हैं। तो इससे इनकम होती है। हिंदी ब्लॉग की मुख्य कमाई इसी पर निर्भर होता है। AdSense एक Ad Network है। ऐसे और कई Ad Network है। जिसकी सहायता से अपने ब्लॉग पर विज्ञापन लगाकर पैसे कमा सकते हैं।

किंतु यह गूगल का और सबसे पॉपुलर है। इसलिए यह विश्वाशपात्र भी है। विज्ञापन आपके ब्लॉग पर कहीं पर भी दिख सकता है। जहां आप दिखाना चाहते हैं। जितने ज्यादा लोग विज्ञापन को देखते हैं, उतने अधिक आपकी कमाई होती है। विज्ञापन पर क्लिक होने पर अधिक पैसे मिलते हैं।

2. Sponsorship

जब आपके ब्लॉग की ट्रैफिक और अथॉरिटी बढ़ जाता है। तब कई ब्रांड आपके ब्लॉग पर स्पॉन्सरशिप करना चाहते हैं। जिसके लिए आप अच्छे खासे चार्ज कर सकते हैं। यूट्यूब पर विज्ञापन से अधिक स्पॉन्सरशिप से कमाई हो जाती है।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की स्पॉन्सरशिप से कितना इनकम हो सकता है। आप एक स्पॉन्सरशिप के लिए कितना चार्ज करेंगे, यह आपको धीरे धीरे खुद समझ आ जायेगा। क्योंकि यह बताना मुश्किल है।

3. Display Ads

जिस तरह आप अपने ब्लॉग पर AdSense के विज्ञापन लगाते हैं। उसी तरह विज्ञापन आप सीधे Advertiser’s से प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल AdSense प्रत्येक विज्ञापन से कमाई का 70% हिस्सेदारी देता है। बाकी 30% खुद रख लेता है।

जबकि डायरेक्ट करने से ये 30 प्रतिशत एडसेंस को देने की जरूरत नहीं।

हालांकि यह तभी होगा, जब आपके ब्लॉग की ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता है। इसके लिए भी कंपनी आपसे संपर्क करेंगे। संपर्क करने के लिए आपको पहले से अपने ब्लॉग पर एक ईमेल देना होगा।

4. Affiliate Marketing

Affiliate Marketing में आपको किसी प्रोडक्ट या सर्विसेज को प्रमोट करना होता है। इसके लिए आपको एक यूनिक लिंक भी दिया जाता है। इसे Affiliate Link कहते हैं। जब आप Affiliate Marketing करने के लिए किसी Affiliate Program में Sign Up करेंगे।

तो उसके बाद किसी भी प्रोडक्ट का एफिलिएट लिंक बना पाएंगे। जब आपके उस लिंक से कोई खरीदारी करता है। तो आपको कमीशन मिलता है। इस लिंक यही तो खास बात है, जब इससे खरीदारी होती है। तो ट्रैक कर लिया जाता है की किसके द्वारा बेचा गया है।

कमीशन आपके एफिलिएट प्रोग्राम अकाउंट में होता है। जिसे आप अपने बैंक खाते में भेज सकते हैं। ब्लॉगिंग एफिलिएट मार्केटिंग के लिए बेस्ट प्लेटफार्म है। हिंदी ब्लॉगिंग में इससे कोई खास कमाई तो नहीं होती है। लेकिन इंग्लिश ब्लॉगिंग में ज्यादा कमाई इसी से होता है।

हालांकि आप हिंदी ब्लॉग पर एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको टारगेटेड ऑडियंस को आकर्षित करना होगा। आपको बस आर्टिकल में एफिलिएट लिंक डालना है। ताकि लोग उस लिंक से खरीदारी करें।

जैसे एक फोन रिव्यू ब्लॉग: अपने ब्लॉग में फोन रिव्यू के साथ उसका एफिलिएट लिंक भी दे देता है। जिससे लोग उससे खरीदारी करते हैं।

5. Paid Guest Post/ Paid Review

जब आपके ब्लॉग पुराने होंगे। ट्रैफिक और डोमेन अथॉरिटी भी बढ़ने लगेगा। तो अन्य ब्लॉग या ब्रांड Paid Guest Post या Paid Review करना चाहेंगे। आप इससे भी पैसे कमा सकते हैं।

6. Product Selling

अगर आपका कोई प्रोडक्ट है। तो उसे भी आप अपने ब्लॉग पर प्रमोट कर सकते हैं। इससे आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए: अगर आपके बुक पब्लिश हैं। तो आप उन्हें ब्लॉग पर प्रमोट कर सकते हैं।

जिसके बाद अधिक लोग उस किताब को खरीदना चाहेंगे। इसके अलावा भी कई चीजे आप ब्लॉग से बेच सकते हैं। जैसे इबुक, कोर्सेज आदि।

7. Backlink Selling

अपने ब्लॉग में किसी अन्य ब्लॉग या वेबसाइट को लिंक देना बैकलिंक कहलाता है। इसके लिए अन्य ब्लॉग और वेबसाइट पैसे भी देते हैं।

8. Subscription

अगर आपके Readers Loyal है। तो आप Subscription का भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपके Readers ब्लॉग को सब्सक्राइब करने के लिए पैसे देते हैं। इससे उन्हें ब्लॉग पर अधिक सुविधा मिलती है। हालांकि इस तरीके से हिंदी ब्लॉग पर पैसे कमाना संभव नहीं है।

9. Donation

इसलिए आप डोनेशन का उपयोग कर सकते हैं। डोनेशन में जिसको आपकी मेहनत और ब्लॉग पसंद आएगा। वो आपकी मदद और ब्लॉग चलाने के लिए कुछ रुपए डोनेट जरूर करेगा।

10. Blog Selling

कई लोग एक साथ कई ब्लॉग बनाते है। सभी पर ट्रैफिक लाते हैं और फिर उन्हें बेच देते हैं। कई बार ब्लॉग को लाखो में बेचा जाता है। हालांकि ऐसे ब्लॉग ट्रैफिक बहुत ज्यादा होती है।

विस्तृत जानकारी: Blogging से पैसे कैसे कमाए? जानिए कैसे करें 2024 में

Conclusion

ब्लॉग से कितना पैसा कमा सकते हैं? यह हम किसी और मिनी लेख में देखेंगे। यहां हमने सिर्फ ब्लॉग से इनकम कैसे होती है? यह बताया है।

क्या आपको समझ आया की ब्लॉग से इनकम कैसे होती है? यह लेख आपको कैसा लगा? हमे जरूर बताएं

Categorized in: